धनश्री वर्मा का नया सफर : Rise and Fall शो में एंट्री की चर्चाएँ तेज़

0
images (9)

Entertainment News Desk: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स-वाइफ और डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों चर्चा थी कि धनश्री सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं। लेकिन अब खबरें सामने आ रही हैं कि उन्होंने बिग बॉस में जाने से इंकार कर दिया है और एक नए रियलिटी शो को चुना है।

अशनीर ग्रोवर होस्ट करेंगे शो

जानकारी के मुताबिक, धनश्री वर्मा अब एमएक्स प्लेयर पर आने वाले अशनीर ग्रोवर के शो Rise and Fall का हिस्सा बन सकती हैं। इस शो में कुल 16 कंटेस्टेंट शामिल होंगे, जिनमें से एक धनश्री भी होंगी। हालांकि, उन्होंने अब तक खुद आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

तलाक के बाद काम पर फोकस

धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा था। इस हाई-प्रोफाइल कपल का अलग होना फैंस के लिए किसी शॉक से कम नहीं था। तलाक के बाद धनश्री लगातार अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं और डांस के साथ-साथ अब रियलिटी शोज़ में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।

सलमान–अशनीर विवाद भी सुर्खियों में

गौरतलब है कि शार्क टैंक इंडिया के जज रह चुके अशनीर ग्रोवर कुछ समय पहले बिग बॉस 18 के मंच पर पहुंचे थे। उस दौरान सलमान खान ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी। सलमान ने उन्हें आंकड़े गलत बताने और “दोगलेपन” पर खरी-खोटी सुनाई थी। बाद में अशनीर ने शो से बाहर आकर सलमान पर खुलकर निशाना साधा था।

क्या होगा नया धमाका?

अब देखना दिलचस्प होगा कि जब अशनीर ग्रोवर के शो Rise and Fall में धनश्री वर्मा एंट्री लेंगी, तो उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ कितनी चर्चा बटोरेगी। फिलहाल, फैंस उनकी ऑफिशियल पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *