पेरेंट्स ने आपके लिए ली थीं छुट्टियां, अब आपको भी उनकी केयर के लिए मिलेंगे 45 दिन!
CENTRAL NEWS DESK: पेरेंट्स पूरी जिंदगी हमारा ख्याल रखते हैं लेकिन जब उनकी बारी आती है तो बच्चे अपने कामों में व्यस्त होते हैं। कई बार तो ऑफिस से छुट्टियां भी नहीं मिलती हैं। इसलिए राज्यसभा में पेरेंट्स की देखभाल के लिए 45 छुट्टियों की मांग की गई है।
14.9 करोड़ वरिष्ठ नागरिक
सुमित्रा ने मांग करते हुए जानकारी दी कि अपने देश में सीनियर सिटीजन बड़ी तादाद में हैं। इनकी संख्या 14.9 करोड़ तक पहुंच गई है।
अगले 10 साल
उनका कहना है कि अगले 10 सालों में सीनियर सिटीजन की संख्या 23 करोड़ तक हो जाएगी।
60 से ऊपर
छुट्टियों की मांग 60 साल से ऊपर के माता पिता के लिए है। उनके बच्चों को छुट्टियां मिलने की मांग की गई है।
अनिवार्य छुट्टियां
शून्य काल में इस मुद्दे पर बात करते हुए सुमित्रा ने सरकारी और निजी क्षेत्र, दोनों के कर्मचारियों के लिए 45 दिन की अनिवार्य छुट्टियां देने की पैरवी की।
