Border 2 Box Office Day 3: 68 साल के सनी देओल बने इंडिया के सबसे बड़े एक्शन स्टार

0
Image Credit: Filmbeat

Central News Desk: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। देशभक्ति, जज्बे और दमदार स्टारकास्ट के दम पर मूवी ने महज 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 129.89 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन कर लिया है। हर तरफ सिर्फ बॉर्डर-2 की ही चर्चा है।

डे-वाइज कलेक्शन: थर्ड डे हुआ असली धमाका

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक

  • पहला दिन: 32.10 करोड़ रुपए
  • दूसरा दिन: 40.59 करोड़ रुपए
  • तीसरा दिन: 57.20 करोड़ रुपए

तीसरे दिन की जबरदस्त कमाई ने फिल्म को रिकॉर्ड्स की कतार में खड़ा कर दिया है।

धुरंधर और छावा को छोड़ा पीछे

थर्ड डे के कलेक्शन के मामले में बार्डर-2 ने 1300 करोड़ क्लब वाली धुरंधर और 800 करोड़ क्लब की वा दोनों को पीछे छोड़ दिया है। जहां धुरंधर ने तीसरे दिन 44.80 करोड़ और ‘छावा’ ने करीब 50 करोड़ रुपए कमाए थे, वहीं बार्डर-2 ने 57.20 करोड़ की कमाई कर नया इतिहास रच दिया।

ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड भी टूटे

तीसरे दिन की कमाई के मामले में ‘बॉर्डर 2’ ने दंगल, बाहुबली 2, आरआरआर, केजीएफ 2 और गदर 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। इसके साथ ही यह फिल्म सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

2025 की बड़ी फिल्मों को ओपनिंग वीकेंड में मात

साल 2025 की फिल्मों की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने ओपनिंग वीकेंड में धुरंधर, थामा, हाउसफुल 5, सिकंदर और सैयारा जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

स्टारकास्ट और मेकर्स की दमदार टीम

फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। निर्माताओं में भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता शामिल हैं। फिल्म को टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया है।


1997 की क्लासिक ‘बॉर्डर’ का दमदार सीक्वल

बॉर्डर 2 साल 1997 में आई जे.पी. दत्ता की क्लासिक फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। नई फिल्म उसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है, लेकिन इसे नए दौर की कहानी, तकनीक और भावनाओं के साथ पेश किया गया है। 68 साल की उम्र में सनी देओल ने यह साबित कर दिया है कि वह आज भी इंडिया के सबसे बड़े एक्शन स्टार हैं। बॉर्डर 2 की स्पीड को देखकर साफ है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *