शहर की प्रमुख संस्थाओं ने पुलिस अधिकारी ओमप्रकाश पासवान का किया भावभीना अभिनंदन
Central News Desk: रानी बाजार स्थित गोदावरी भवन में आयोजित भव्य समारोह में बीकानेर की प्रमुख औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक संस्थाओं ने निवर्तमान महा निरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर और वर्तमान पुलिस आयुक्त जोधपुर श्री ओमप्रकाश पासवान का नागरिक अभिनंदन किया।
समारोह में श्री पासवान ने कहा कि बीकानेर केवल एक शहर नहीं, बल्कि अपनेपन और सरलता की ऐसी मिसाल है जिसने उन्हें भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। उन्होंने बताया कि यहां के लोग अपनी विरासत, धरोहर और निस्वार्थ संबंधों से इस शहर की अनूठी पहचान बनाते हैं। सेवा काल में कहीं भी पदस्थापित रहने के बावजूद उनका दिल बीकानेर से जुड़ा रहेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया, पूर्व उद्योग मंडल अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी, भाजपा नेता मोहन सुराणा, महामंडलेश्वर महात्यागी सरजू दास जी महाराज और गायत्री आश्रम सागर के अधिष्ठाता रामेश्वरानंद महाराज ने श्री पासवान की सेवाओं, ईमानदारी, नवाचार और सामाजिक सुधार कार्यों की सराहना की।
अभिनंदन पत्र का वाचन वरिष्ठ उद्घोषक रविंद्र हर्ष ने किया और संचालन रविंद्र हर्ष व ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई और इस अवसर को यादगार बनाया।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
