Bihar news live Update:बिहार विधानसभा चुनाव में रफ्तार पकड़ता प्रचार अभियान

0
news

पीएम मोदी आज करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

Bihar news live Update: बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गर्म हो गया है. सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता प्रचार में पूरी ताकत झोंक चुके हैं. रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में ताबड़तोड़ कार्यक्रम करेंगे — वे आरा और नवादा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और पटना में रोड शो करेंगे.

इधर, चुनावी सरगर्मी के बीच बड़ी खबर मोकामा से आई है. जेडीयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह को पुलिस ने देर रात दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार कर लिया है.

इस बार बिहार में मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है. एक तरफ एनडीए और महागठबंधन आमने-सामने हैं, वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी कई सीटों पर सियासी संतुलन बिगाड़ती नज़र आ रही है. राज्य की सियासत अब पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *