Pakistan be like: ‘चलो मैच खेलते हैं’… … भारत ने किया Operation Asia Cup !

0
Indian-cricket-team

Sport News Desk: दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार की रात भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला गया। पूरे मैच के दौरान उतार-चढ़ाव ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया, लेकिन अंत में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 128 रनों के लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को शिकस्त दी।

पाकिस्तान की लड़खड़ाती पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में सैम अयूब को चलता कर दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने लगातार झटके दिए। पाकिस्तान का स्कोर शुरुआती ओवरों में ही 20/2 हो गया।
साहिबजादा फरहान (40 रन) ने कुछ समय तक मोर्चा संभाला, लेकिन उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन भेज दिया। पाकिस्तान की पूरी टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 127 रन ही बना पाई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे सफल गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि बुमराह और अक्षर ने दो-दो विकेट हासिल किए।

भारत की मजबूत शुरुआत और छोटे झटके

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पावरप्ले में ही तेजी से रन बनाए। शुभमन गिल (10) और अभिषेक शर्मा (31) के विकेट गिरने के बावजूद स्कोर 60/2 तक पहुंच गया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। तिलक वर्मा (31) के साथ उनकी अहम साझेदारी हुई जिसने जीत की राह आसान कर दी।

आसान जीत के साथ भारत की लय बरकरार

अंतिम ओवरों में शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव ने बिना किसी दबाव के लक्ष्य पूरा कर लिया। भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट शेष रहते हराया और एशिया कप 2025 में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

मैच का नायक

गेंदबाजी में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह का योगदान अहम रहा, वहीं बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव की संयमित पारी ने भारत को जीत दिलाई।

इस मुकाबले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत-पाकिस्तान का मैच सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि भावनाओं का महासंग्राम है। दर्शकों ने हर रन, हर विकेट के साथ सांसें थामे रखीं और अंततः टीम इंडिया ने करोड़ों प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया।

हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास

एशिया कप 2025 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के बल्लेबाज सैम अयूब को पहली ही गेंद पर आउट कर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे क्रिकेट प्रेमी लंबे वक्त तक याद रखेंगे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

टॉस और पहली ही गेंद पर बड़ा झटका

पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उनकी उम्मीदें सैम अयूब से बड़ी पारी की थीं, लेकिन हार्दिक पांड्या ने पहली ही गेंद पर उनका विकेट चटका कर प्लानिंग पर पानी फेर दिया। गेंद गुड लेंथ पर थी, जिसे अयूब स्क्वॉयर ड्राइव खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद सीधे पॉइंट पर खड़े जसप्रीत बुमराह के हाथों में चली गई। इस झटके ने पाकिस्तान को शुरुआत में ही बैकफुट पर धकेल दिया।

सैम अयूब पर “धब्बा”

सैम अयूब मुकाबले की पहली ही गेंद पर आउट होकर रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गए। करोड़ों भारतीय फैंस और क्रिकेट इतिहास उन्हें हमेशा याद रखेंगे कि वे भारत के खिलाफ मैच की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे।

अर्शदीप से लेकर हार्दिक तक

इससे पहले 2024 में अर्शदीप सिंह ने अमेरिका के खिलाफ श्यान जहांगीर को पहली ही गेंद पर आउट कर यह कारनामा किया था। अब पांड्या इस एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं। सवाल यह है कि अगला भारतीय कौन होगा जो मैच की पहली गेंद पर विकेट झटकेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *