Asia Cup 2025: IND vs PAK – टॉप ऑर्डर की जंग, भारत पाकिस्तान पर भारी?

0
j4rnsj88_suryakumar-yadav_625x300_03_August_25

Sport News Desk: एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच जब भी मैच होता है तो सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि जज़्बात भी भिड़ते हैं। इस बार सबसे दिलचस्प पहलू दोनों टीमों का टॉप ऑर्डर है। सवाल यह है कि आखिर किस टीम का टॉप ऑर्डर एशिया कप में दम दिखाएगा? आइए जानते हैं।

सैम अयूब vs अभिषेक शर्मा

पाकिस्तान के सैम अयूब को “फ्यूचर स्टार” कहा जा रहा है। 36 मैचों में 705 रन, स्ट्राइक रेट 137। लेकिन भारत के अभिषेक शर्मा कहीं आगे हैं। उन्होंने सिर्फ 17 मैचों में 535 रन बनाए हैं, स्ट्राइक रेट 193 के साथ। यही नहीं, अभिषेक सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय टी20 बल्लेबाज़ हैं। आंकड़े साफ कहते हैं कि अभिषेक का पलड़ा भारी है।

फखर जमां vs सूर्यकुमार यादव

पाकिस्तान के फखर जमां ने 97 मैचों में 1949 रन बनाए हैं, स्ट्राइक रेट 131। दूसरी ओर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव दुनिया के “मॉडर्न-डे ग्रेट” बल्लेबाज माने जाते हैं। 83 मैचों में 2598 रन और 167 का स्ट्राइक रेट। फखर भारत के खिलाफ अच्छा खेलते हैं, लेकिन सूर्या का क्लास और आंकड़े दोनों उन्हें ऊपर रखते हैं।

हसन नवाज vs तिलक वर्मा

पाकिस्तान का नया चेहरा हसन नवाज अब तक 14 मैचों में 339 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 176 है और 105 का सर्वोच्च स्कोर। लेकिन भारत के तिलक वर्मा पहले ही खुद को साबित कर चुके हैं। 25 मैचों में 749 रन, 2 शतक और 155 का स्ट्राइक रेट। तिलक का अनुभव और निरंतरता उन्हें हसन से आगे खड़ा करती है।

किसका टॉप ऑर्डर दमदार?

कागज़ पर और प्रदर्शन के लिहाज़ से भारत का टॉप ऑर्डर पाकिस्तान से कहीं आगे दिखता है।

  • भारत: अभिषेक, सूर्या, तिलक – तीनों लगातार रन बना रहे हैं और किसी भी गेंदबाज़ पर हावी हो सकते हैं।
  • पाकिस्तान: अयूब, फखर, हसन – प्रतिभा है, लेकिन अनुभव और निरंतरता की कमी साफ झलकती है।

इसलिए कहना गलत नहीं होगा कि अगर भारतीय टॉप ऑर्डर अपने अंदाज़ में खेल गया, तो पाकिस्तान के गेंदबाज़ों के लिए एशिया कप का यह मैच बहुत लंबा साबित हो सकता है।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम:

सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम

एशिया कप के लिए भारतीय टीम :

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *