ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर NSA अजीत डोभाल का खुलासा, पाकिस्तान की खुली पोल

0
ajit-doval_1589586753

Central News Desk: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शुक्रवार को आईआईटी मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह के मंच से पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, वो भी ऐसे ठिकाने जो बॉर्डर से दूर देश के भीतर थे।

अजीत डोभाल ने कहा,

“हर लक्ष्य पर सटीक प्रहार हुआ। हमले सिर्फ उन्हीं ठिकानों पर हुए जहाँ हमें पता था कि कौन है। पूरे ऑपरेशन में सिर्फ 23 मिनट लगे और एक भी निशाना नहीं चूका।”

उन्होंने इस ऑपरेशन में भारतीय स्वदेशी तकनीक के इस्तेमाल पर भी जोर दिया और कहा कि हमें गर्व है कि यह भारत की अपनी क्षमता का परिणाम है।


पाकिस्तान ने एक दिन पहले लगाया था आरोप
इस बयान से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान के ISPR प्रमुख अहमद शरीफ चौधरी ने अजीत डोभाल पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया था। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भी दावा किया था कि भारत पाकिस्तान को अस्थिर करने की साजिश कर रहा है।


BLA से हारी पाक सेना, अब भारत पर आरोप
पाकिस्तानी सेना इन दिनों बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) से बुरी तरह घिरी हुई है। सेना के कई जवान मारे जा चुके हैं और पाक सरकार पर BLA हमले रोकने का दबाव है। ऐसे में अपनी नाकामी छिपाने के लिए पाकिस्तान, भारत को जिम्मेदार ठहरा रहा है।

डोभाल ने पाकिस्तान की इन हरकतों पर चुटकी लेते हुए कहा कि

“वो झूठे दावे कर रहे हैं लेकिन दुनिया जानती है सच्चाई क्या है।”

उन्होंने अमेरिकी अखबार New York Times की रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए और कहा कि

“अगर भारत ने हमला किया था तो पाकिस्तानी एयरबेस की हालत क्यों बदली दिख रही है?”


भारत की रणनीति साफ – चुप नहीं बैठेगा देश
डोभाल का यह बयान सिर्फ पाकिस्तान के लिए नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की नीति का स्पष्ट संदेश है। भारत आतंकवाद को समर्थन नहीं देता, बल्कि सीधे ठिकानों को खत्म करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *