Achyut Potdar: 91 की उम्र में मशहूर अभिनेता का निधन, ‘3 Idiots’ के प्रोफेसर के रूप में रहे यादगार

0
Achyut Potdar: 91 की उम्र में मशहूर अभिनेता का निधन, ‘3 Idiots’ के प्रोफेसर के रूप में रहे यादगार

Central News Desk: मध्य प्रदेश के रीवा से ताल्लुक रखने वाले अच्युत पोतदार का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी रहा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रोफेसर के तौर पर की और इसके बाद सेना में शामिल हुए। 1967 में कैप्टन के पद से रिटायर होने के बाद उन्होंने इंडियन ऑयल कंपनी में काम किया। इसी दौरान थिएटर से जुड़कर उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

44 साल की उम्र में फिल्मों में एंट्री
पोतदार ने 44 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया। आमिर खान स्टारर फिल्म ‘3 Idiots’ में एक प्रोफेसर की भूमिका निभाकर वे हर घर में पहचाने जाने लगे। उनका डायलॉग “अरे कहना क्या चाहते हो?” फिल्म के बाद काफी लोकप्रिय हुआ और आज भी मीम्स की दुनिया में छाया हुआ है।

कई फिल्मों और टीवी शो में किया अभिनय
अच्युत पोतदार सिर्फ ‘3 Idiots’ तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने ‘दबंग 2’, ‘फेरारी की सवारी’, ‘भूतनाथ’ जैसी बड़ी फिल्मों में भी अभिनय किया। टीवी जगत में भी उनकी मौजूदगी रही और ‘अमिता का अमित’ जैसे सीरियल में दर्शकों ने उन्हें देखा।

91 साल की उम्र में हुआ निधन
18 अगस्त को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वे स्वस्थ नहीं हो सके। 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड और थिएटर जगत में शोक की लहर है। 19 अगस्त (मंगलवार) को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अच्युत पोतदार उन गिने-चुने अभिनेताओं में से रहे, जिन्होंने ज़िंदगी के कई पड़ाव पार करने के बाद भी अभिनय की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *