बारामती प्लेन क्रैश: आग, विस्फोट और मलबे के बीच खत्म हुआ ‘दादा’ का सफर
CENTRAL NEWS DESK: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का कल सुबह बारामती में हुए भीषण प्लेन क्रैश में निधन हो गया. हादसा इतना भयानक था कि जेट पूरी तरह जलकर राख हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दुर्घटना में अजित पवार समेत टोटल 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की तेजी के कारण तुरंत राहत कार्य शुरू करना संभव नहीं हो पाया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान के विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल गया. अजित पवार का शव बुरी तरह झुलस चुका था, जिससे पहचान करना नामुमकिन था. काफी मशक्कत के बाद उनके हाथ में बंधी घड़ी और चश्मे के आधार पर अजित पवार के शव की पुष्टि हुई. इसके बाद शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया. अजित पवार, जिन्हें प्यार से लोग ‘दादा’ कहते थे, न केवल एक नेता थे बल्कि बारामती के विकास के पर्याय थे. बारामती से उनका जुड़ाव महज एक चुनाव क्षेत्र का नहीं, बल्कि एक ‘मिट्टी के बेटे’ का था.
आज सुबह होगा अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. इससे पहले सुबह 9 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. सरकार ने अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान राज्य के सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे और कोई भी सरकारी समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा.

पवार परिवार में मातम
एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार सुबह ही मुंबई से बारामती पहुंच गए. उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अजित पवार के पार्थिव शरीर के दर्शन किए. वहीं, सांसद सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी व राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार भी बारामती पहुंचीं. भाई की मौत से सुप्रिया सुले फूट-फूट कर रो पड़ीं. पवार परिवार में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है.
वीएसआर वेंचर्स का बयान
वीएसआर वेंचर्स ने बयान जारी कर कहा है कि पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया था. कंपनी के मुताबिक पायलट के पास करीब 16 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था, जबकि को-पायलट को 1500 घंटे का अनुभव था. कंपनी ने दावा किया है कि विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी. डीजीसीए भी पूरे मामले की जांच कर रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

2023 में भी क्रैश हुआ VSR वेंचर्स का जेट
14 सितंबर, 2023 को भी VSR वेंचर्स कंपनी का लियरजेट 45 जेट, भारी बारिश और कम विजिबिलिटी के बीच मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. तब इसने विशाखापत्तनम से उड़ान भरी थी. इसमें पायलट, को-पायलट और छह यात्री सवार थे. यह एयरपोर्ट पर टैक्सी-वे के पास फिसलकर दो हिस्सों में टूट गया था. और इसमें आग लग गई. हादसे में सभी को चोटें आई थी. को-पायलट को कफी गहरी चोट

चार अन्य लोगों की भी गई जान
इस हादसे में अजित पवार के अलावा विमान में सवार चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई. इनमें जेट के पायलट और को-पायलट भी शामिल हैं. सभी शवों को बारामती स्थित पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में रखा गया है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है.
- विडिप जाधव
पद: पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (निजी सुरक्षा अधिकारी)
- विवरण: विडिप जाधव अजित पवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते थे और हर यात्रा में साथ रहते थे. ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में उनकी भी मृत्यु हो गई.

2. पिंकी मल्ली
पद: जेट एटेंडेंट
विवरण: पिंकी मल्ली विमान में यात्रियों की देखभाल और सेवा का कार्य करती थीं. लैंडिंग के समय हुए हादसे में उन्होंने अपनी जान गंवा दी.
- कैप्टन सुमित कपूर
पद: पायलट (कैप्टन)
विवरण: कैप्टन सुमित कपूर एक अनुभवी पायलट थे और विमान का संचालन कर रहे थे। हादसे के समय वही विमान उड़ा रहे थे.

4 शांभवी पाठक
पद: फर्स्ट ऑफिसर
विवरण: शांभवी ने न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी में पायलट ट्रेनिंग ली और वहाँ से कामर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त किया. यह लाइसेंस उन्हें भारत और न्यूज़ीलैंड दोनों जगह उड़ान भरने की अनुमति देता था. उन्होंने फ्रोजन एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस भी हासिल किया इसके अलावा उन्होंने मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब में सहायक उड़ान प्रशिक्षक के रूप में भी काम किया और उनके पास उड़ान प्रशिक्षक रेटिंग (A) भी थी.
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
