IRCTC घोटाला: लालू परिवार को कोर्ट से बड़ा झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा— “लालू यादव के परिवार को मिला फायदा”

0
lallu-yadav-and-family

Bihar News Desk: आईआरसीटीसी घोटाले (IRCTC Scam) में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में आरोप तय करने का आदेश सुनाया है। अदालत ने कहा कि “लालू यादव के परिवार को सीधे तौर पर फायदा मिला है।”

कोर्ट ने माना कि बीएनआर रांची और पुरी होटलों के रखरखाव के ठेके देने की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुईं और इसमें लालू यादव की जानकारी और स्वीकृति शामिल थी। अदालत ने कहा कि राबड़ी और तेजस्वी यादव को बेहद कम कीमत पर जमीन दी गई थी, जो होटल कॉन्ट्रैक्ट देने के बदले में थी

कोर्ट में क्या हुआ?

सुनवाई के दौरान अदालत ने लालू यादव से पूछा — “क्या आप अपना अपराध स्वीकार करते हैं?”
इस पर लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने कहा — “हम निर्दोष हैं, मुकदमे का सामना करेंगे।”

कोर्ट ने IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत लालू परिवार पर आरोप तय किए हैं।
इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की धाराएं 13(2) और 13(1)(d) केवल लालू यादव पर लागू की गई हैं।

सीबीआई के अनुसार, इन कॉन्ट्रैक्ट्स के एवज में लालू से जुड़ी कंपनी को तीन एकड़ कीमती जमीन बेहद कम दामों पर दी गई।
यह डील डिलाइट मार्केटिंग कंपनी (अब लारा प्रोजेक्ट्स) के माध्यम से की गई थी।

कौन-कौन हैं आरोपी?

इस मामले में कुल 14 आरोपी हैं — लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, प्रेम गुप्ता, आईआरसीटीसी के तत्कालीन अधिकारी वी.के. अस्थाना और आर.के. गोयल, सुजाता होटल्स के निदेशक विजय कोचर और विनय कोचर समेत कई अन्य लोग शामिल हैं. अगली सुनवाई और फैसलकोर्ट ने सभी आरोपियों को 13 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे अगली सुनवाई के लिए बुलाया है।
अगर आरोप तय रहते हैं, तो लालू परिवार के खिलाफ ट्रायल शुरू होगा, जिससे बिहार चुनाव से पहले उनकी राजनीतिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *