सागर के देवरी नगर पालिका की नपा अध्यक्ष पद से हटीं भाजपा की नेहा अलकश,
Central News Desk: देवरी नगर पालिका परिषद में लंबे समय से जारी विवाद और आरोप-प्रत्यारोप आखिरकार निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए। भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकश (पति का नाम जैन) को पद से हटा दिया गया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अवर सचिव श्री सिंह द्वारा की गई इस कार्यवाही को स्थानीय स्तर पर लोकतंत्र की जीत और गुंडाराज के अंत के रूप में देखा जा रहा है।
आरोप साबित, भ्रष्टाचार की पुष्टि
नगर पालिका अध्यक्ष पर भाजपा के ही सभासदों ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के चार आरोप लगाए थे। जांच के बाद इनमें से तीन आरोप सही पाए गए। प्रशासन ने इसी आधार पर अध्यक्ष को पद से हटाने का फैसला सुनाया।

सत्ता के नशे में चूर होकर गँवाई कुर्सी
स्थानीय लोगों का कहना है कि 2022 के नगर पालिका चुनाव में जीत के बाद नेहा अलकश अचानक बढ़े ‘स्टारडम’ को संभाल नहीं पाईं। अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को नाराज कर उन्होंने दूसरी पार्टी से जुड़े बाहुबली नेताओं और गुंडों को संरक्षण देना शुरू कर दिया। चेयरपर्सन का ड्राइवर इलाके में दबंगई और वसूली का पर्याय बन गया। विरोध करने वालों को धमकाने और डराने की घटनाएं आम हो गईं।
लोकतंत्र में गुंडई नहीं चलती
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चेयरपर्सन साहिबा यह भूल गईं कि लोकतंत्र की कुर्सी गुंडों के बल पर नहीं बचाई जा सकती। जनता और पार्टी संगठन दोनों के असंतोष का नतीजा यह हुआ कि उन्हें कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद से हटना पड़ा।
क्षेत्र में चर्चा तेज
इस पूरे मामले ने देवरी नगर पालिका की राजनीति को हिला कर रख दिया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कदम उन सभी के लिए सबक है जो राजनीति में गुंडागर्दी और दबंगई के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
