अब 4 P’s के साथ 4 E’s के कॉन्सेप्ट को समझना भी ज़रूरी : चेतन सेहगल
Central News Desk: आज के दौर में अपने बिज़नेस को ग्रो करना है तो मार्केटिंग और ब्रांडिंग के 4 P’s के साथ-साथ अब 4 E’s के कॉन्सेप्ट को समझना भी ज़रूरी है। वक़्त बदल रहा है और कस्टमर की सोच भी बदल रही है। इसलिए कस्टमर को समझना सबसे अहम हो गया है।
थर्सडे को ये बातें दैनिक जागरण आई नेक्स्ट न्यूज़पेपर में ब्रांड मार्केटिंग के जनरल मैनेजर श्री चेतन सहगल ने कहीं। श्री सहगल जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) में मीडिया प्लानिंग एंड ब्रांड स्ट्रेटेजी इन एडवरटाइजिंग विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान के दौरान स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे। श्री चेतन सहगल कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने व्याख्यान के दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को ब्रांड वैल्यू, मार्केटिंग, मीडिया प्लानिंग और ब्रांड स्ट्रेटेजी जैसे अहम विषयों के बारे में समझाया।

कंज़्यूमर को समझना है असली ब्रांडिंग
लेक्चर के दौरान उन्होंने कहा कि “ consumer और customer के दिल और दिमाग पर अपने ब्रांड की छाप छोड़ने के लिए आपको अपने प्रोडक्ट्स को सही बनाना होगा, अगर ऐसा करते हैं तो आपको ब्रांडिंग और प्रमोशन में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि आपका प्रोडक्ट ही आपकी ब्रांडिंग कर देगा। ” उन्होंने बताया कि किसी भी ब्रांड के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है, अपने कंज़्यूमर को समझना, क्योंकि वही असली सफलता की कुंजी है।
संता-बंता की कहानी से समझाया ब्रांड डिफरेंस
उन्होंने डिजीटल प्रेजेंटेशन की मदद से स्टूडेंट्स को सांता और बंता की कहानी सुनाई। सांता का सपना था कि वह परिवार में पहला पीएचडी बने, जबकि बंता का लक्ष्य केवल खुश रहना था। इस उदाहरण के ज़रिए उन्होंने समझाया कि हर ब्रांड की अपनी अलग पहचान और पोज़िशनिंग होती है, और यही अंतर उसे औरों से अलग और सफल बनाता है।
ब्रांड लीडर की ज़िम्मेदारी और मीडिया की अहमियत
लेक्चर के दौरान उन्होंने ब्रांड लीडर की भूमिका, मीडिया प्लानिंग के कॉम्पोनेंट्स, सोशल मीडिया की ताक़त, टाइम मैनेजमेंट और ब्रांड स्ट्रेटेजी पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के पहले मॉल Rave-3 का भी ज़िक्र किया और बताया कि कैसे अख़बार आज भी मीडिया की दुनिया में अपनी खास जगह बनाए हुए है।

संस्थान के निदेशक और फैकल्टी रहे मौजूद
इस गेस्ट लेक्चर में मास कम्युनिकेशन के निदेशक डॉ. उपेंद्र पांडेय, JIDA के निदेशक डॉ. अमरदीप सिंह, और मैनेजमेंट की निदेशक डॉ. दिव्या चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर श्री धीरज शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय चंदानी , असिस्टेंट प्रोफेसर श्री राम जी बाजपई , कंटेंट क्रिएटर सुश्री अक्षिता वर्मा व संस्थान के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
news Journalist
