“दवा के बदले हवस”: अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर पर सनसनीखेज आरोप
National News Desk: न्यू जर्सी में भारतीय मूल के डॉक्टर रितेश कालरा पर दर्दनिवारक ओपिओइड दवाओं के बदले महिला मरीजों से यौन संबंध बनाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इस सनसनीखेज मामले ने अमेरिका के मेडिकल जगत को हिला कर रख दिया है।
इलाज के नाम पर यौन शोषण की ‘व्यवस्थित’ साजिश?
51 वर्षीय डॉ. रितेश कालरा पर आरोप है कि उन्होंने हजारों मरीजों को बिना मेडिकल जरूरत के खतरनाक दवाएं जैसे ऑक्सीकोडोन दीं और बदले में यौन संबंध की मांग की। एक महिला मरीज ने बताया कि वह सामान्य जांच के लिए डॉक्टर के पास गई थी, लेकिन वहां कालरा ने अप्राकृतिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। यह भी सामने आया है कि उन्होंने मरीजों की लत का फायदा उठाकर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया।
जेल में बंद मरीज को भी ‘दवा’ भेजी!
एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है कि डॉ. कालरा ने एक ऐसे मरीज को ओपिओइड दवाएं भेजीं, जो एसेक्स काउंटी सुधार केंद्र में बंद था और जिनसे उसका कोई प्रत्यक्ष संपर्क नहीं था। यह दर्शाता है कि डॉक्टर ने कानून और मेडिकल नैतिकता की खुली धज्जियां उड़ाईं।
वकील की तीखी टिप्पणी: “जिम्मेदारी को बनाया हथियार”
मामले में पक्षकारों की वकील एलिना हब्बा ने कोर्ट में कहा:
“डॉक्टर एक जिम्मेदारी भरा पद होता है, लेकिन डॉ. कालरा ने उसका इस्तेमाल नशे की लत को बढ़ावा देने, यौन शोषण और धोखाधड़ी के लिए किया।”
उन्होंने कहा कि सेक्सुअल फेवर के बदले दवा देना और फर्जी अपॉइंटमेंट दिखाकर बिल भेजना, न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि लोगों की जान से खिलवाड़ भी।
लाइसेंस निलंबित, घर में नजरबंद
कोर्ट ने सुनवाई के बाद डॉ. कालरा का मेडिकल लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें 86 लाख रुपये ($1 लाख) के बॉन्ड पर घर में नजरबंद रखा गया है। अब वे न तो मेडिकल प्रैक्टिस कर सकते हैं, न दवाएं लिख सकते हैं। उनका क्लिनिक बंद करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
31,000 से ज़्यादा खतरनाक प्रिस्क्रिप्शन!
जांच में सामने आया है कि जनवरी 2019 से फरवरी 2025 के बीच कालरा ने 31,000 से अधिक बार ऑक्सीकोडोन जैसी दवाएं बिना मेडिकल आवश्यकता के लिखीं।
यह ओपिओइड संकट से जूझ रहे अमेरिका के लिए एक बड़ी आपराधिक लापरवाही मानी जा रही है।
अब क्या आगे?
अमेरिका की पब्लिक हेल्थ सर्विस स्कीम को धोखा देने और यौन उत्पीड़न के मामलों में फंसे डॉक्टर रितेश कालरा के खिलाफ अब संघीय जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
मामला यदि सिद्ध होता है तो उन्हें कई साल की जेल और भारी जुर्माना भुगतना पड़ सकता है।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
