शहर के 64 पार्कों में लौटेगी रौनक, नगर निगम ने शुरू की तैयारी
Central News Desk: शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब कानपुर के पार्कों में फिर से हरियाली और रौनक देखने को मिलेगी। नगर निगम ने ग्रीन कवर बढ़ाने और पार्कों को नया स्वरूप देने की दिशा में काम तेज कर दिया है। इसके लिए नगर निगम ने 64 पार्कों और ग्रीन बेल्ट की देखरेख व सौंदर्यीकरण का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है।
बाउंड्रीवाल से लेकर ओपन जिम तक
इन पार्कों में बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी, पाथवे, सबमर्सिबल और वर्क के साथ ब्यूटीफिकेशन और ग्रीनरी का काम होगा। खास बात यह है कि कई पार्कों में ओपन जिम भी बनाए जाएंगे ताकि स्थानीय लोग फिटनेस का आनंद ले सकें।

टेंडर जारी, काम होगा शुरू
नगर निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं और जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि पहले ही 26 पार्कों का ब्यूटीफिकेशन टेंडर प्रोसेस पूरा किया जा चुका है और अब नई सूची में शामिल पार्कों का काम भी शीघ्र होगा। पार्कों की हालत सुधरने से शहरवासियों को राहत मिलेगी और हरियाली बढ़ेगी।
इन पार्कों का होगा ब्यूटीफिकेशन
उत्सव पार्क, वार्ड 54 – 8.01 लाख रुपये
एलआईजी पार्क, वार्ड 50 – 9.73 लाख रुपये
संग्राम पार्क, वार्ड 50 – 9.83 लाख रुपये
विजय वाटिका, वार्ड 54 – 9.78 लाख रुपये
ए ब्लॉक पार्क, वार्ड 54 – 9.95 लाख रुपये
इंडस्ट्रियल पार्क, वार्ड 50 – 8.61 लाख रुपये
ए ब्लॉक पार्क, वार्ड 55 – 9.48 लाख रुपये
राम अब्दुल कलाम पार्क, वार्ड 29 – 9.96 लाख रुपये
सुभाष पार्क, वार्ड 80 – 9.16 लाख रुपये
शहीद स्मारक पार्क, वार्ड 14 – 9.98 लाख रुपये

तीन पार्कों में ओपन जिम
तिकोना पार्क, वार्ड 34 – 9.40 लाख रुपये
रामलीला पार्क, वार्ड 19 – 9.40 लाख रुपये
जन्माष्टमी पार्क, वार्ड 50 – 9.40 लाख रुपये
जनता को होगा लाभ
इन पार्कों के सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को सुबह-शाम टहलने, योग करने और फिटनेस के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। शहर में बढ़ते प्रदूषण के बीच यह पहल लोगों को स्वच्छ हवा और सुकून का अहसास कराएगी। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को मनोरंजन और स्वास्थ्य लाभ की सुविधा भी मिलेगी।
नगर निगम का मानना है कि ग्रीनरी और ओपन स्पेस बढ़ने से शहर का पर्यावरण भी संतुलित होगा और लोग ज्यादा से ज्यादा पार्कों का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे।
news Journalist
